Tag: Car पर गिरा Transformer

  • बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

    You are currently viewing बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

    Due to rain, the car slipped and hit the power transformer, the transformer fell on the car, the driver narrowly escaped.

    बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

     

    • होशियारपुरः होशियारपुर के अंतर्गत आते शिमला पहाड़ी के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब देर रात हो रही बारिश के कारण एक कार स्लिप होकर ट्रांसफार्मर के साथ जा टकराई, जिसमें बिजली का ट्रांसफार्मर कार के बोनट पर गिर गया और जिसके कार चालक ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    इस संबंध में जानकारी के अनुसार, बीती देर रात हो रही भीषण बारिश के बीच एक कार शिमला पहाड़ी की ओर से आ रही थी, जैसे ही यह कार बलावड़ी रोड पर शिवचौक पहुंची तो सड़क किनारे चार खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। जिससे ट्रांसफार्मर कार के बोनट पर आ गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कार के ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार चालक तेजी से बाहर निकला।

    कार खंबे से टकराने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। वहीं बिजली कर्मचारियों द्वार मौके पर पहुंच कर बिजली सप्लाई को सुचारू करने के प्रयास किये जा रहे हैं।