Tag: BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

  • फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     

     

     

     

    फिरोजपुर : फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सरहद के पास खेतों से 8 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप को बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने धुंध का फायदा उठाते हुए उसे तारों के पार खेतों में छिपाया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ से पाकिस्तानी तस्करों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया।

    पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से यह खेप फिरोजपुर के अंतर्गत आते गांव पीर इस्माइल खान में तारों के पार आलू के खेतों में छिपाई गई थी। गुरुवार दोपहर बाद जब BSF के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने फैंसिंग के पास पैरों के निशान देखे। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।