Tag: Breaking News: रनवे पर क्रैश हुआ विमान

  • Breaking News: रनवे पर क्रैश हुआ विमान, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

    Breaking News: रनवे पर क्रैश हुआ विमान, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

     

    गुना में एक विमान क्रैश हुआ है. यह ट्रेनी विमान था, जो नीमच से सागर जा रहा था. हादसे में ट्रेनी पायलट नैंसी मिश्रा घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि विमान ने सागर जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुना के पास विमान के इंजन में खराबी आ गई.

    मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक विमान क्रैश होने की घटना सामने आई है. यह ट्रेनी विमान था, जो नीमच से सागर जा रहा था. हादसे में ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि विमान ने नीमच से सागर जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुना के पास इंजन में खराबी आ गई. इस वजह से महिला पायलट ने गुना एरोड्रम पर उतारने की परमिशन मांगी, लेकिन गुना हेलिपैड के रनवे पर उतरते समय विमान क्रैश हो गया.

    विमान एक तालाब किनारे झाड़ियों में गिरा. हादसे में महिला पायलट नैंसी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.