BJP ने शीतल अंगुराल को जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी ने भी जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जालंधर वेस्ट से आप छोड़ने वाले पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के उम्मीदवार बनाया गया है।
आपको यह भी बता दें कि अंगुराल पहले भी इस सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव के दौरान वह बीजेपी में चले गये थे और उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। अब बीजेपी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं अभी तक अकाली दल और कांग्रेस को मजबूत दावेदार अभी तक नहीं मिला है और दोनों पार्टियां उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती।








