Tag: Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

  • Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    You are currently viewing Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    Armed youths who came on bike opened fire at the shop, the incident was captured in CCTV

    Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

     

    • अमृतसर : महानगर में उसवक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह बाइक पर आए 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायरिंग की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार जगजीत सिंह और यहां मौजूद पूर्व चेयरमैन डॉ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता की आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। जब उक्त युवकों द्वारा 3 फायर किए जाते हैं तो दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गया पर जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इसकी तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं।

    वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।