Tag: Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला

  • दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    You are currently viewing दर्दनाक हादसा,  Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    Painful accident, mother and daughter returning to in-laws’ house after celebrating Bhai Dooj, crushed by crane, died

    दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    • लुधियानाः लुधियाना में बीते दिन उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां भाई दूज का त्योहार मनाकर वापस ससुराल लौट रही महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रका दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रीना और उसकी 1 साल की बेटी यशिका के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीती देर रात क्रेन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेनड़ा संगरुर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह पत्नी रीना और बेटी यशिका के साथ भाई दूज के मौके पर उसके मायके आया हुआ था। इस दौरान जब वह बाइक पर वापस अपने घर संगरूर वापस लौट रहे थे तो साहनेवाल से डेहलों की तरफ जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ड्राइवर ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयंकर थी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिस कारण रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गई और क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और यशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रीना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले भर्ती करवाया गया, लेकिन जहां उसने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी क्रेन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।