Tag: AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के घर पर हमला! दरवाजे के शीशे टूटे मिले

  • AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के घर पर हमला! दरवाजे के शीशे टूटे मिले

     AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के घर पर हमला! दरवाजे के शीशे टूटे मिले

     

    नई दिल्ली : एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर हमला होने की आशंका जताई गई है। ओवैसी के घर के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए पाए गए हैं। इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

    दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की जांच कर रही है और जांच चल रही है। बता दें कि ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।