Tag: 92.47% स्टूडेंट्स पास; सुजान कौर ने किया टॉप

  • PSEB ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 92.47% स्टूडेंट्स पास; सुजान कौर ने किया टॉप

    PSEB ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 92.47% स्टूडेंट्स पास; सुजान कौर ने किया टॉप

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज 24 मई को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.org पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    PSEB बोर्ड 12वीं में कुल 92.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है।

    दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।

    पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। पीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सीधा लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

    ऐसे चेक कर सकेंगे पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
    – सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    – इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    – पर्सनल डिटेल्स दर्द करके सबमिट करें।
    – रिजल्ट आपके सामने होगा।
    – रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।