Tag: 9 सितंबर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी फ्लाइट

  • मलेशिया जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर, अमृतसर से उड़ान भरेगी मलिंदो एयरलाइन, 9 सितंबर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी फ्लाइट

    You are currently viewing मलेशिया जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर, अमृतसर से उड़ान भरेगी मलिंदो एयरलाइन, 9 सितंबर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी फ्लाइट

    Big news for passengers going to Malaysia, Malindo airline will fly from Amritsar, direct flight to Kuala Lumpur from September 9

    मलेशिया जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर, अमृतसर से उड़ान भरेगी मलिंदो एयरलाइन, 9 सितंबर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी फ्लाइट

     

    अमृतसरः पंजाब से मलेशिया जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है, जिसके तहत यात्री अब मलेशिया के कुआलालम्पुर के लिए अमृतसर से मलिंदो एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट ले सकेंगे। जिसके साथ अब टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि कोरोना काल में बंद हुई मलिंदो एयरलाइंस की फ्लाइट एक बार फिर अमृतसर से उड़ान भरने जा रही है। यह फ्लाइट कुआलालम्पुर से अमृतसर एयरपोर्ट को डायरेक्ट जोड़ेगी।

    जानकारी के अनुसार, मलिंदो एयरलाइंस की अमृतसर से कुआलालम्पुर के बीच सीधी उड़ान 9 सितंबर से शुरू होने जा रही है। पहले सप्ताह यह फ्लाइट दो दिन और सितंबर के अन्य दिनों में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोनों शहरों के बीच के लिए यह उड़ान भरेगी। अक्टूबर महीने से यह फ्लाइट सोमवार को भी उड़ान भरेगी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच की दूरी सिर्फ 5:50 घंटे की रह जाएगी।

    मलिंदो की यह फ्लाइट रात 10:30 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगी। 5:50 घंटे के सफर के बाद यह फ्लाइट कुआलालम्पुर के समय अनुसार सुबह 6:50 बजे वहां लैंड हो जाएगी। इसी तरह यह फ्लाइट कुआलालम्पुर से वहां के समय अनुसार शाम 6:15 बजे उड़ान भरेगी और भारतीय समय अनुसार रात 9:40 बजे अमृतसर में लैंड हो जाएगी। अमृतसर से उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स को अभी कुआलालम्पुर जाने के लिए 19 हजार रुपए से अधिक का खर्च करना पड़ रहा है, लेकिन मलिंदो की यह टिकट तकरीबन 11 हजार रुपए से शुरू हो रही है।