Tag: 7 लोग गंभीर रूप से घायल

  • सरहिंद में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

    You are currently viewing सरहिंद में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

    A horrific road accident happened in Sirhind, 2 children died, 7 seriously injured, the family was returning after seeing Mata Vaishno Devi

    सरहिंद में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

     

    सरहिंदः लुधियाना के अंतर्गत आते सरहिंद रोड पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों से लौट रहे एक परिवार के साथ हुए हादसे में दो बच्चों की जान चली गई है, जबकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी के सामने बेसहारा पुशओं के आने के कारण हुआ। हादसे के बाद लोगों ने सभी सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सहारनपुर से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को गए लोगों की गाड़ियां उस वक्त आपस में टकरा गईं, जब हाईवे पर बेसहारा पशु गाड़ी के सामने आए गए। सड़क हादसे में 2 मासूम बच्चों गीतिका (ढाई साल) और पवनजीत (साढ़े चार साल) की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों हुए लोगों में से 1 व्यक्ति को सेक्टर-32 चंडीगढ़ के अस्पताल में और 7 लोगों को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते डी. एस.पी.फतेहगढ़ साहिब सुखबीर सिंह ने बताया कि यह हादसा सड़क पर आवारा पशुओं के घूमने के कारण हुआ है।सड़क पर आवारा पशुओं की वजह से 2 वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण यह भयानक हादसा हुआ। हादसे दौरान मारे गए मासूम बच्चे और घायल हुए लोग यू.पी. के सहारनपुर के बताए जा रहे है। डी.एस.पी. ने बताया कि उक्त लोग माता वैष्णो देवी से दर्शनों के बाद वापिस सहारनपुर लौट रहे थे।