Tag: 60 से ज्यादा मौतें

  • बारिश ने मचा रखी है तबाही… हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जार

     बारिश ने मचा रखी है तबाही… हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड का खतरा है. हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आज स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

    बाढ़, बारिश और तबाही... हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जारी

    लैंड स्लाइड की वजह से खाई में गिरी कार

    रविवार से ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि भारी बारिश की वजह से कई जगह लैंड स्लाइड हुई है. यहां खतरा आगे भी बना हुआ है. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में इस समय आपदा का दौर चल रहा है. 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता है. चूंकि खतरा अभी बना हुआ है. ऐसे में हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है. बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार से ही बारिश हो रही है. इन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां कई जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं.

    हालात को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है. इसी बीच मंगलवार की देर शाम मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ट्रफ और कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. ऐसे हालात में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्थिति धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ने लगी है. इसके चलते हिमालय की तलहटी वाले इलाके प्रभावित हो सकते हैं.

    यह स्थिति अगले तीन चार दिनों तक बनी रह सकती है. मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में आपदा राहत टीमों को अलर्ट किया गया है. इसी क्रम में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करते हुए आम आदमी को भी संभावित स्थिति के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र और स्काईमेट वेदर में जलवायुऔर मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक मानसून ट्रफ का एक हिस्सा मेरठ और दिल्ली के बीच केंद्रित है. इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होने की संभावना है. वहीं, जब ट्रफ रेखा 20 अगस्त के आसपास उत्तर की ओर बढ़ेगी तो उत्तरी राज्यों फिर से भारी बारिश हो सकती है.