Tag: 6 लोगों की मौत…

  • अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रही बस की प्राइवेट बस से आमने-सामने हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल..

    अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रही बस की प्राइवेट बस से आमने-सामने हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल..

     

    महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह दो निजी बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह दुर्घटना मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। बता दें कि मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

  • भीषण हादसा;दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की हुई आमने सामने की भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत

     भीषण हादसा;दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की हुई आमने सामने की भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत

     

     

    गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ये घटना हुई। तेज रफ्तार बस को हादसे की वजह बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। इसके बाद गेट को कटर से काटकर बस में फंसे शव को निकाला गया। शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    बताया जा रहा है कि स्कूल बस खाली थी और रॉन्ग साइड से आ रही थी। वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की तरफ आ रहा था। परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन कार रॉन्ग साइड से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और एक पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 विमान, 6 लोगों की मौत, देखें हादसे की वीडियो ..

    बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 विमान, 6 लोगों की मौत, देखें हादसे की वीडियो ..

     

    टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास सिटी शनिवार को एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डलास में हवा में करतब दिखाने के दौरान दो विमान में आपस में टकरा गए। हादसा इतना भंयकर था कि टक्कर होते ही विमान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों विमानों में बोइंग बी-17 और बेल P-63 किंगकेबरा शामिल थे। यह पूरा हादसा कैमरे पर भी कैद हो गया।

    एयर शो के दौरान जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त लोगों को अचानक से समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। जब यह क्रैश हुआ तो फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। ताकि विमान में लगी आग से काबू पाया जा सके। घटना स्थानीय समयानुसार 1.20 बजे हुई है। दोनों ही विमान आपस में टकराए हैं। जिसके बाद यह जमीन पर गिर गए। घटना की खबर मिलते ही डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

     

    आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान के मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बॉम्बर एयरक्राफ्ट में पायलट के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था। उन्होंने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुआ। दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

    डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

  • भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत..

    भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत…

     

    रुद्रप्रयाग :  उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और 4 यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की खबर है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।

    बांसबाड़ा में हेलीकॉप्टर क्रैस होने की खबर पर रुद्रप्रयाग डीआईपी एसपी ने कहा कि खबर मिली है। पूरी जानकारी का इंतजार है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना कर दी गई है। गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।

     

    आपको बता दें इससे पहले भी केदारनाथ में लगातार हेलीकॉप्टर क्रैश होते रहे हैं। 2013 की आपदा के बाद से हेलीकॉप्टर कंपनियों ने कोई सबक नहीं लिया है। बेतरतीब तरीके से हेलीकॉप्टर उड़ाए जाते हैं।