
Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। उधर, प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इस वजह से फरीदाबाद को छोड़कर एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 381 रहा। इस वजह से सोमवार को दिल्ली देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। राजस्थान के श्री गंगानगर में एयर इंडेक्स सबसे अधिक 417 रहा। राजस्थान के हनुमानगढ़, हरियाणा के हिसार में एयर इंडेक्स 379 व बिहार के हाजीपुर का एयर इंडेक्स 377 रहा। दिल्ली के प्रदूषण में पीएम-10 का स्तर अधिकतम 324.7 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से सवा तीन गुना अधिक है। वहीं पीएम-2.5 का स्तर 180.7 माइक्रा ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से तीन गुना अधिक है। राजधानी दिल्ली के अन्य 23 इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ है।
गौरतलब है कि पंजाब के कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। बढ़ते AQI के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चंडीगढ़ सहित जालंधर, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, और पटियाला में AQI अभी भी 200 के पार है। इसी तरह लुधियाना का AQI 184 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के आठ शहरों में AQI 400 के पार चला गया है।







