Tag: 6 की मौत

  • बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

    You are currently viewing बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

    A horrific road accident in Balrampura, a jeep full of processions collided with a tractor trolley, 6 killed

    बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

     

    उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तुलसीपुर- बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक जीप ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 10 बजे जिले के ही गांव लक्ष्मणपुर से बारात सोनपुर जा रही थी। बारात दो जीपों में शामिल थीं। जब वह बलरामपुर-सिद्धार्थनगर मुख्य सड़क मार्ग  पर जैसे ही एक जीप पहुंची तो हाईवे पर सामने से एक ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। वहीं, तेज रफ्तार होने के कारण पीछे आ रही बारातियों से भरी दूसरी जीप भी पहली वाली बोलेरो में टकरा गई। तेज स्पीड के कारण दोनों जीपों के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में जाकर पलट गई।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में बसंत (32), पत्नी अमृता (28), लक्षमण (40), वादी (35) और शादाब (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित (13) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए शिव प्रसाद (52), दुर्गा प्रसाद (26) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं उमेश (13) को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।  हाइवे पर हुई दुर्घटना से एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों गाड़ियों का मलबा हटाने के लिए जेसीबी को लगाना पड़ा।

  • कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

    कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

    Traumatic road accident in Kanpur, uncontrollable bus trampled many people, 6 people died

    कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

     

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जहां बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसमें कई गाड़ियों और मोटरसाइकिल-स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा है।

    डीसीपी ईस्ट कानपुर, प्रमोद कुमार ने बताया, ‘एक दुखद घटना हुई है। ये घंटा घर से टाटमिल के बीच में एक बस के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। तुरंत एंबुलेंस को भी रवाना किया। घायल और हताहत लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

    हादसे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’