Tag: 50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत

  • बृजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के बीच नूंह की सीमाएं सील ,50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूल और बैंक भी बंद

    बृजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के बीच नूंह की सीमाएं सील ,50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूल और बैंक भी बंद

     

    50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत दी, कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों को लेकर मन्दिर पहुंचा प्रशासन
    ड्रोन के माध्यम से सुरक्षा के लिए रखी जा रही नजर
    विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने संतों के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया

    नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत और विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार यानी आज बृजमंडल शोभा यात्रा निकालने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर नूंह और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हिंदू संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।

    जिले में कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो, इसके मद्देनजर नूंह की सीमाओं को सील कर अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर वाहन की गहनता से जांच भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों और बैंकों को भी बंद रखने के आदेश दिए है।

    इसके साथ ही प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क (एक साथ काफी संख्या में संदेश भेजने) एसएमएस सेवाओं को भी रोक दिया है। धारा 144 के तहत एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।