Tag: 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

  • बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     

    देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर गुजरात के तीन श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम को इस गाड़ी में बैठे तीर्थयात्री केदारनाथ जा रहे थे, तभी लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

    रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि शुक्रवार को बचाव अभियान फिर से शुरू होने पर भूस्खलन के मलबे से कार के क्षतिग्रस्त अवशेष, एक स्विफ्ट डिजायर और शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के जिगर आर मोदी, महेश देसाई, पारिक दिव्यांश, हरिद्वार निवासी मिंटू कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है।

    अधिकारियों ने बताया, तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ-गया हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया। इस दौरान यहां एक वाहन मलबे में दब गया। शुक्रवार को मलबे में दबी एक गाड़ी मिली थी, जिसमें से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग 60 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और बह गई है।

    वहीं, मौसम विभाग के राज्य के छह जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सीएम धामी ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित कोटद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में जल्द संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।