Punjab Congress President Navjot Singh introduced the employment model, promising 5 lakh jobs in 5 years
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह ने पेश किया रोजगार माडल, 5 साल में 5 लाख नौकरियों का वायदा
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के लिए रोजगार माडल पेश किया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि इस बार चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है और इसिलए अगली पीढ़ी के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सिर्फ खोखले वायदे किए जाते हं परन्तु कांग्रेस आने वाले 5 सालों में पंजाब के युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां देंगे।







