Tag: 5 लोग घायल

  • चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    You are currently viewing चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    Big accident with devotees coming to visit Chintpurni, car fell into deep ditch, 5 people injured

    चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

     

     

    चिंतपूर्णीः ऊना जिला के अन्तर्गत आते चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ चलाली के पास उस वक्त भयानक सड़क हादसा हो गया, जब चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊना रेफर कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला जी माता के दर्शन के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे कि चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। सभी घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया।

    घटना संबंधी जानकारी देते सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉक्टर ने बताया कि कुल 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई थी। घायलों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र, 22 वर्षीय हर्ष, 28 वर्षीय फिरका, 67 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।

  • जालंधर के रामामंडी फ्लाईओवर पर हुआ भयानक हादसा, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, 5 लोग घायल

    You are currently viewing जालंधर के रामामंडी फ्लाईओवर पर हुआ भयानक हादसा, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, 5 लोग घायल

    Terrible accident at Ramamandi flyover in Jalandhar, car fell down after breaking railing, 5 injured

    जालंधर के रामामंडी फ्लाईओवर पर हुआ भयानक हादसा, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, 5 लोग घायल

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते रामामंडी फ्लाईओवर पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई जिसमें करीब 5 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार रविवार सुबह जालंधर में अमृतसर-लुधियाना हाईवे पर स्थित रामामंडी फ्लाईओवर पुल पर एक तेज रफ्तार कारपीबी08-ईसी-1174 पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर आकर गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। हालांकि गनीमत रही की कार के एयरबैग खुलने के कारण किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

    हादसे की सूचना मिलते रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औ कार को साईड पर करवाया। पुलिस वालों का कहना है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। हाईवे पर स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। पुलिस वालों कहा कहना था कि कार में से किसी विवेक निवासी प्रागपुर (जालंधर) का आधार कार्ड मिला है। इससे लगता है कि जिन लोगों का एक्सीडेंट हुआ है वह शायद अमृतसर से प्रागपुर गांव की तरफ जा रहे थे।