Tag: 5 लोगों की मौत

  • पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,जानें पूरी खबर…

     पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,जानें पूरी खबर…

     

    कौशांबी : कौशांबी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह तकरीबन 11:30 मिनट पर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि अभी सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं हो पाया है। हादसा इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

    एक के बाद एक धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 10 लोगों को बाहर निकाला है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। धमाकों से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है। विस्‍फोट के एक घंटे बाद तक दमकल गाड़ियों के न पहुंचने के चलते स्‍थानीय लोग गुस्‍से में हैं।

    बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की है। इस हादसे में शराफत अली समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले एक शख्स शिव नारायण की पहचान की हो पाई है। जिसकी उम्र 30 साल थी और वह भोलानाथ का पुत्र था। इसके अलावा घायल बबलू पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेस के जरिए अस्पातल ले जाया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव पहुंच गए हैं और लोगों को इलाज के लिए भेजा गया। फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है और मलबे में फंसे लोगों को निकलने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे के पेश आने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है और पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। वहीं कई स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद हैं।

  • कठुआ में लगातार बारिश के कारण ढहे मकान, 5 लोगों की मौत

     कठुआ में लगातार बारिश के कारण ढहे मकान, 5 लोगों की मौत

     

     

    जम्मू  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को लगातार बारिश के कारण मकान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले के बानी इलाके में भारी बारिश के कारण दो मकान ढह गए। इन दोनों घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, भारी बारिश के कारण बानी के सुरजन मोरहा अरुआड ब्लॉक में मुश्ताक अहमद और अब्दुल कयूम के घर ढह गए।

    इन मकानों के मलबे में बच्चों समेत पांच लोग दब गए। शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की खबरें हैं और बचाव दल तैनात किए गए हैं। उन्होंने मृतकों के लिए 50,000 रुपये और घायलों के लिए 25,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इस बीच, जम्मू के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और तवी, चिनाब, बसंतर, देवक तथा उझ सहित सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण जल निकायों में बाढ़ के कारण कठुआ, डोडा, राजौरी और किश्तवाड़ जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। वैष्णो देवी यात्रा और अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों का मार्ग भी निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए नया मार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं रियासी जिले में हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है, जबकि किश्तवाड़, डोडा, राजौरी और कठुआ के ऊपरी इलाकों में भी खराब मौसम को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

    You are currently viewing यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

    Major road accident on Yamuna Expressway, 5 killed, 2 seriously injured, CM Yogi expressed grief

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

     

    आगराः यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर वीरवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो और डम्पर के बीच हुआ।  हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो सवार 7 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।.

    घटना संबंधी जानकारी देते जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। और दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से चार महाराष्ट्र और एक कर्नाटक का निवासी था।

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।