Tag: 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

  • पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    You are currently viewing पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    Pathankot police busted interstate drug racket, arrested 3 including 5 kg opium

    पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

     

    पठानकोट: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पठानकोट पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह अफीम मध्य प्रदेश से लाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह व कश्मीर सिंह निवासी सैचान, सुल्तानपुर लोधी कपूरथला के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदर चक मोहर के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई है।

    एसएसपी खख ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू अवैध मादक पदार्थों के धंधे में कुख्यात व्यक्ति है और वह मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। हालांकि, पठानकोट पुलिस ने उसके कुटिल मंसूबे को नाकाम कर दिया है।