Tag: 4 बच्चों की माैत

  • अस्पताल में रात को बिजली जाने से वेंटिलेटर हुए बंद , 4 बच्चों की माैत

    अस्पताल में रात को बिजली जाने से वेंटिलेटर हुए बंद , 4 बच्चों की माैत

     

     

     

    रायपुर -छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में वेटिंलेटर बंद होने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चों के इलाज में अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही बरती। यह ह्दयविदारक घटना रविवार देर रात की है। दरअसल रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई। इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और बच्चों की मौत हो गई।

    चार बच्चों की मौत की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इस घटना की पुष्टि अस्पताल प्रबंधक ने की है। बता दें कि इससे पहले भी परिजनों ने लाइट गुल होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी। हादसे के बाद परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों का उपचार एसएनसीयू वार्ड में चल रहा था। रविवार रात लगभग 4 घंटे तक लाइट नहीं थी जिस कारण से बच्चों की मौत हो गई।