Tag: 4 की मौत

  • जलालाबाद में पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, 4 की मौत, 75 घायल

    You are currently viewing जलालाबाद में पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, 4 की मौत, 75 घायल

    High speed mini bus overturned in Jalalabad, 4 killed, 75 injured

    जलालाबाद में पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, 4 की मौत, 75 घायल

     

    जलालाबादः जलालाबाद के अन्तर्गत आते मंडी रोड़ा में मंगलवार सुबह उस वक्त भयंकर सड़क हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 75 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जिनमें से 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया है। और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    जानकारी अनुसार, जलालाबाद से आ रही मिनी बस पिंड मन्नेवाला के पास पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 75 के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, तेज रफ्तार होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। और बस पलट गई। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 75 विद्यार्थी थे, जो अलग-अलग गांवों से शहर पढ़ने के लिए आ रहे थे।