Tag: 300 से ज्यादा घायल

  • बांग्लादेश में बड़ा हादसा, चटगांव के कंटेनर डिपो में आग लगने से 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

    You are currently viewing बांग्लादेश में बड़ा हादसा, चटगांव के कंटेनर डिपो में आग लगने से 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

    Big accident in Bangladesh, 35 killed, more than 300 injured due to fire in Chittagong container depot

    बांग्लादेश में बड़ा हादसा, चटगांव के कंटेनर डिपो में आग लगने से 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

     

    ढाकाः बांग्लादेश के चटगांव में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार देर रात विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में 5 दमकल कर्मी भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी चतग्राम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 35 शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में लाया जा चुका है।

    जानकारी अनुसार,ये हादसा चटगांव के सीताकुंड उपजिले के कदमरासुल इलाके के बीएम कंटेनर डिपो में हुआ। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस के अनुसार, कंटेनर डिपो में आग शनिवार रात करीब 9 बजे लगी थी। फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए थे, उसी दौरान रात करीब 11:45 बजे एक तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। कंटेनर में केमिकल होने के कारण आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर तक फैलती चली गई। ये धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास स्थित घर हिल गए और कई घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

    चटगांव के स्वास्थ्य और सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात सीताकुंडा उपजिला के कदमरासुल इलाके में स्थित बीएम कंटेनर डिपो में आग लग गई। आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोटों में बहुत से लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों की मौत पर शोक जताया और बचाव अभियान के लिए सभी सुविधाएं जुटाने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने एक जांच समिति का गठन कर अगले तीन दिनों में रिपोर्ट देने की मांग की है।