Tag: 3 लोग लापता

  • पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

    पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

    Big accident in Patiala, speeding car fell into canal, two women died, 3 people missing

    पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

     

     

    पटियालाः माता मनसा देवी से माथा टेककर वापस पटियाला लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य तेज करते हुए कार तथा महिलाओं के शवों को नहर से निकाल लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

     

    जानकारी अनुसार पटियाला के रामपुरा से रविवार बाद दोपहर माता मनसा देवी के दर्शन कर वापस रामपुरा आ रहे स्थानीय शहर निवासी एक परिवार की कार सोमवार सुबह पटियाला स्थित भाखड़ा नहर से मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। कार में परिवार के पांच सदस्य सवार थे जिनमें से अभी तक 2 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। कार की तलाशी लेने पर दो आधार कार्ड मिले हैं। एक आधार कार्ड समिता गर्ग के नाम से है तो दूसरा नीलम के नाम से है। नीलम की उम्र करीब 50 साल है, वहीं समिता की उम्र 26 साल के करीब है। फिलहाल पुलिस ने शवों को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय फूल रोड पर बबली मशीनरी स्टोर के नाम से स्पेयर पार्ट्स का काम करने वाला बबली बाहिया रविवार बाद दोपहर अपनी पत्नी दो बेटियों तथा एक बेटे के साथ माता के दर्शन हेतु मनसा देवी गया था। सोमवार सुबह उनकी कार भाखड़ा नहर से मिली है। कार में सवार लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे का पता चलते ही शहर में शोक की लहर दौङ गई तथा हादसाग्रसत परिवार के रिश्तेदार उनका पता लगाने हेतु रवाना हो गए।