Tag: 3 लाख तक पहुंची कनाडा की एयर टिकट

  • कनाडा जाने वाले छात्रों को महंगी टिकट खरीदना बनी मजबूरी, 3 लाख तक पहुंची कनाडा की एयर टिकट

    You are currently viewing कनाडा जाने वाले छात्रों को महंगी टिकट खरीदना बनी मजबूरी, 3 लाख तक पहुंची कनाडा की एयर टिकट

    Students going to Canada were compelled to buy expensive tickets, Canada’s air tickets reached 3 lakhs

    कनाडा जाने वाले छात्रों को महंगी टिकट खरीदना बनी मजबूरी, 3 लाख तक पहुंची कनाडा की एयर टिकट

     

    चंडीगढ़ः विदेशों में पढ़ाई करने और वहां बसने के सपने का साथ जहां पंजाब के हजारों युवा रोज कनाडा की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं कनाडा में सितंबर सेशन की शुरू हो गया है, जिसके चलते कनाडा की एयर टिकट महंगी हो गई। वहीं इतनी महंगी एयर टिकट खरीदना छात्रों के लिए मजबूरी बन गई है। टिकट महंगी होने का कारण वीजा में देरी भी है। हजारों स्टूडेंट्स आखिरी समय पर आ रहे वीजा के चलते ऐन मौके पर महंगी एयर टिकट्स खरीदने के लिए मजबूर हैं। इस समय दिल्ली से टोरंटो का सबसे सस्ती एयर फ्लाइट का टिकट औसतन 1 लाख 67 हजार रुपए बेस प्राइज के साथ मिल रहा है और इस पर टैक्स और चार्जेज आदि लगाने के बाद ये करीब 2 लाख रुपए की पड़ रही है।

    जानकारी अनुसार कनाडा के लिए एक या दो स्टापज के साथ टिकट का प्राइज जहां डेढ़ से 2 लाख के बीच है। वहीं डायरेक्टर फ्लाइट वाली टिकट पर यही प्राइज 2 से 3 लाख रुपए के बीच प हुंच जाता है। वहीं अपने सेशन में पहुंचने के लिए मजबूरी में छात्र इतनी महंगी टिकट लेकर ट्रैवल कर रहे हैं। इस संबंधी बातत करते एस यूओ ग्लोबल के सुरेन उप्पल का कहना है इस समय हर स्टूडेंट्स कनाडा जाना चाहता है क्योंकि उसे वहां पीआर मिलने की उम्मीद है, जबकि यूरोप के कई देशों में भी उनके लिए काफी मौके हैं। वहां उनको मेडिकल सर्विसेज भी उपलब्ध हैं।

    जिक्रयोग्य है कि कोरोना काल में बीते दो साल से कनाडा से काफी कम लोग भारत आ रहे हैं, जिससे ओपन मार्केट में कनाडियन डॉलर की कमी बनी हुई है।