Tag: 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

  • मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

    You are currently viewing मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

    Moosewala Murder Case: Gangster Lawrence Bishnoi appeared in court at midnight, police remand extended till June 27

    मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस की पुलिस रिमांड अब 5 दिन और बढ़ गई है। लॉरेंस अब 27 जून तक पुलिस रिमांड में रहेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार देर रात उसे मानसा कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे मानसा से रात को ही खरड़ स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी स्टाफ के दफ्तर ले आई है। इससे पहले लॉरेंस विश्नोई का मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया था।

    दरअसल, पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा जिला अदालत में देर रात करीब 10 बजे पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि कई गैंगस्टरों से लॉरेंस के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। पुलिस रिमांड के दौरान लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली के सीआईए स्टाफ के दफ्तर में रखा गया था और यहीं से कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा ले जाया गया।

    पंजाब पुलिस लॉरेंस को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाई है। पहले मानसा कोर्ट ने उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 35 पन्नों की रिपोर्ट पेश की। जिसमें हत्याकांड में लॉरेंस की भूमिका के बारे में बताया। उससे पूछताछ में हुए खुलासे को लेकर कोर्ट को बताया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 10 दिन का रिमांड मांगा था। मगर, कोर्ट से 5 दिन का ही रिमांड मिला।

    बता दें कि पंजाब पुलिस को अभी तक मूसेवाला हत्याकांड का कोई शार्प शूटर नहीं मिला। उनके बारे में लॉरेंस से पूछताछ होगी। इसके अलावा पुलिस उस मोबाइल के बारे में भी पता लगा रही है। जिससे लॉरेंस तिहाड़ जेल से कनाडा बैठे गैंगस्टर लॉरेंस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करता था। जिसके जरिए मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई।