अब गैंगस्टरों ने दी विधायक को धमकी, 25 लाख नहीं दिए तो करेंगे मूसेवाला जैसा हाल… पढ़ें किस विधायक को मिली धमकी
लुधियानाः मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे गोलडी बराड़ के नाम पर पंजाब के विभिन्न शहरों में कई व्यक्तियों को वसूली के लिए धमकी भरे काल आ रहे हैं, वहीं अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह नेताओं को भी धमकाना शुरू हो गए हैं। जिसके तहत महानगर से आप के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनसे 25 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है, नहीं देने पर मूसेवाला जैसा हर्ष करने धमकी मिल रही है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जब विधायक गुरप्रीत गोगी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज वह चंडीगढ़ में हैं। पिछले 12 दिनों से लगातार उन्हें मारने की धमकी गैंगस्टरों के नाम पर मिल रही। कॉल करने वाले उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल कर रहे हैं। आरोपी उन्हें सीधा-सीधा कह रहा है कि उसके खाते में 25 लाख रुपए डलवा दे, नहीं तो उसका हाल भी वह मूसेवाला जैसे कर देंगे। गोगी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा को शिकायत भी दे दी है। गोगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म करके ही दम लेगी। गैंगस्टरवाद पिछली सरकार के समय के पले हुए हैं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार इन गैंगस्टरों के आगे झुकने वाली नहीं है।
लुधियाना पुलिस कमिश्नर खुद मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं इस तरह से विधायकों को फिरौती की कॉल आना कहीं न कहीं सरकार की ढीली कार्रवाई पर भी सवालिया निशान हैं। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।







