Tag: 25 मई को अमृतसर में रैली कर मांगेंगे जनता का समर्थन

  • पंजाब में चुनावी रैलियों का आगाज करेंगे राहुल गांधी,25 मई को अमृतसर में रैली कर मांगेंगे जनता का समर्थन

     पंजाब में चुनावी रैलियों का आगाज करेंगे राहुल गांधी,25 मई को अमृतसर में रैली कर मांगेंगे जनता का समर्थन

     

    MBD NEWS : चंडीगड़ : पंजाब में अब चुनावी पारा चढ़ने लगा है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अब तक राज्य में करीब 5 रैलियां तक हुई हैं। इनका आगाज अमृतसर से होगा। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अपनी रैलियों का आगाज 25 मई को अमृतसर से करेंगे। इसके अलावा 29 मई लोकसभा हलका पटियाला और लुधियाना में रैली आयोजित करने की तैयारी चल रही हैं। जबकि 26 मई को प्रियंका गांधी की रैलियां शुरू होंगी। इस दौरान श्री फतेहगढ़ साहिब और जालंधर में रैली करेगी।

    इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान खड़गे का दौरा अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा सचिन पायलट व अन्य स्टार कैंपेनर राज्य में सक्रिय है। आज वह बलाचौर और रूपनगर हलके में विजय इंद्र सिंगाला के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी तक बठिंडा में किसी बड़े नेता की कांग्रेस ने रैली तय नहीं है।