Tag: 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

  • देश में कोरोना की रफ्तार में आई थोड़ी कमी, 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 525 लोगों की गई जान

    देश में कोरोना की रफ्तार में आई थोड़ी कमी, 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 525 लोगों की गई जान

    There was a slight decrease in the speed of corona in the country, more than 3 lakh 33 thousand new cases were reported in 24 hours, 525 people died

    देश में कोरोना की रफ्तार में आई थोड़ी कमी, 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 525 लोगों की गई जान

     

    नई दिल्लीः देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच कई राज्यों से राहत भरी खबर आ रही है यहां कोरोना के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से 525 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले दिल्ली में ही 11 हजार 486 कोरोना मामले सामने आए हैं और 45 मरीज जिंदगी की जंग हार गए हैं। इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की जान गई थी। यहां 11,486 नए केस मिले हैं, जो कि एक दिन पहले मिले केस के मुकाबले 7% ज्यादा है।

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 46,393 केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 1877 कम हैं। शनिवार को 30,795 मरीज ठीक हुए और 48 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,79,930 हो गए हैं। यहां कुल 74.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,071 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.77% है, इससे 1 दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 23.44% था। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3,568 नए केस सामने आए, 231 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 17,497 हैं।