Tag: 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश

  • अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

    अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

    Rain broke 15 days record in Amritsar, 37 mm of rain fell in 24 hours, temperature dropped

    अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

     

    अमृतसरः महानगर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान महानगर में करीब 37 एमएम बारिश हुई है और शहर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिससे लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं तापमान गिरने से कई जगह लोगों अलाव सेंकते भी देखा गया है। बता दें कि 1992 में जनवरी माह में महानगर में 24 घंटों के दौरान करीब 44.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी के बाद धूप निकलने के आसार हैं।

    जिक्रयोग्य है कि नए साल की शुरुआत से ही सुर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं और 21 दिनों से पूरे पंजाब में बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ शनिवार रात से ही बारिश हो रही है, जो अभी तक जारी है। वहीं रविवार अधिकतम तापमान 13 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में 37एमएम बारिश दर्ज हुई है, जिससे बीते 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

    बीते 10 सालों में सबसे अधिक बारिश 32.2एमएम 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इसी साल की शुरुआत में 7-8 जनवरी को 33.1एमएम बारिश हुई थी। लेकिन बीते 24 घंटे में 15 दिन पहले का रिकॉर्ड भी टूट गया है। मौसम विभाग ने 37एमएम बारिश दर्ज की। वहीं जनवरी महीने में 24 घंटे के अंदर सर्वाधिक बारिश 44.6एमएम 31 जनवरी 1992 को रिकॉर्ड हुई थी। इस साल जनवरी महीने में हुई कुल बारिश ने भी पिछले करीब 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।