
200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से ₹400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों में अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।
मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी
इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें ₹200 करोड़ की मांग की गई।
अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने मांग दोगुनी कर दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।







