Tag: 20 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर गिरफ्तार

  • अमृतसर  में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर  में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर गिरफ्तार

    Police got a big success in Amritsar, a drug smuggler arrested with drug money of Rs 20 lakh

    अमृतसर  में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर गिरफ्तार

     

    अमृतसरः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मेहता थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात पंजाब में हथियार और हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 20 लाख रुपए ड्रग मनी, कार और अवैध हथियार बरामद हुए है।  गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नाथ दी खुई गांव निवासी मोहब्बतजीत सिंह के रूप में हुई है। और फरार साथियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ गोरा व मजीठा रोड निवासी कुलजीत सिंह उर्फ शिवा के तौर पर हुई है।

    जानकारी अनुसार, एसपी जुगराज सिह ने बताया कि मेहता थाने के प्रभारी लवजीत सिंह को सूचना मिली थी कि मोहब्बतजीत सिंह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई देकर इनोवा में सवार हो ड्रग मनी लेकर जा रहा है।  इनोवा की तलाशी के दौरान उसमें 20 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक राइफल डबल बैरल 12 बोर और पांच जिदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।

    महोब्बतजीत सिंह ने जानकारी दी कि वह लंबे समय से तस्करी के काम में जुड़ा हुआ है, जिसमें उसका साथ उसके गांव का ही कुलजीत सिंह शिवा और मजीठा रोड निवासी गुरजीत सिंह गौरा देता है। पुलिस ने गौरे के घर पर छापामारी की तो गौरे के घर से भी 80 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। घटना के बाद गुरजीत सिंह गोरा और कुलजीत सिंह शिवा फरार हो गए हैं। वहीं शिवा के खिलाफ सदर थाने में हत्या, रामबाग थाने में पुलिस से हाथापाई और मोहाली में डकैती का मामला दर्ज है। इसके साथ ही गुरजीत गोरा के खिलाफ मेहता थाने में अस्लाह एक्ट का केस दर्ज है।