Tag: 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

  • देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

    You are currently viewing देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

    Increasing cases of corona start scaring the country again, Delhi government will hold an important meeting on April 20

    देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

     

     

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार चले गए हैं। यहां पॉजिटिविटी की दर 0.5 फीसदी से बढ़कर 2.39 प्रतिशत हो गई है। इसी बीच दिल्ली में वीरवार को कोरोना पीड़ित मरीजों के 325 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं राहत की बात यह है कि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

    देश के कुल 734 जिलों में से 29 ऐसे हैं, जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। यानी डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इन जिलों में संक्रमण अभी बेकाबू है। इनमें से 23 में हाल और खराब है। इन 23 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा है। पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि हर 100 टेस्ट होने पर कितने कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकऱण अगले सप्ताह 20 अप्रैल को अहम बैठक करेगा, जिसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार कोविड 19 की स्थिति पर नजर रखे हुए है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली आपदा प्रबंधन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना का निर्णय कोविड की सामान्य स्थिति को देखते हुए वापस ले लिया था। वहीं 28 फरवरी को, दिल्ली सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा दिए थे।