Tag: 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया…

  • बेरहम पति ने उठाया बेहद ख़ौफ़नाक कदम; पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया…

     बेरहम पति ने उठाया बेहद ख़ौफ़नाक कदम; पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया…

     

    जालंधर : जालंधर-लुधियाना के बीच रास्ते में पड़ते एक गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बीती देर रात एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार, सतलुज दरिया के नजदीक एक गांव में देर रात पति अपने अपने ससुराल घर पहुंचा। उसने घर में सो रही पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को पैट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर खुद फरार हो गया। इस दौरान सभी लोगों की मौत हो गई।

    मरने वालों में परमजीत कौर (28), बेटा गुरमेहल (5), बेटी अर्शदीप कौर (7), सास जोगिंदरो बाई और ससुर सरजन सिंह (58) शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी शवों को नकोदर के सिविल अस्पताल मे रखवा दिया है। बेरहम पति ने इस वारदात को अंजाम क्यों और किस कारण दिया अभी इसका कुछ पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।