Tag: 2 की मौत

  • Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    You are currently viewing Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    Fierce collision between car and bike in Nawanshahr, 2 dead, 3 injured

    Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

     

    नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते गांव बाहड़ोवाल के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान साहिल (19) और सुखबीर (16) के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से हुए घायलों की पहचान तरुण शर्मा, कमलजीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 युवक एक बाइक पर सवार होकर घर से माथा टेकने निकले थे। इस दौरान जब वह नवांशहर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो फगवाड़ा की तरफ से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार पलट गई और मोटरसाइकिल के परखच्चे तक उड़ गए।

    इस दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ढाहां कलेरां में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

    Tragic road accident in Jalandhar, Bolero car runs over 4 people eating on footpath, 2 killed, 2 seriously injured

    Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    •  जालंधरः महानगर में पठानकोट चौक पर बीती रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानाकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले दोनों युवक मजगूर थे और वह फुटपाथ पर खाना खाने लगे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि उन्हें खाना खाने का मौका भी नहीं मिला। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि उक्त युवकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने अन्य दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने बोलेरो चालक हरियाणा निवासी शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे Inspector Baljeet Singh ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था और उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। इस दौरान जब वह पठानकोट बाईपास के पास पहुंचा तो अचानक से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर जा चढ़ी और इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों की पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

     

    दिल्ली से सटे नोएडा में एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन अन्य घायल हुए हैं. घटना नोएडा थाना सेक्टर 24 की है. गुरुवार सुबह छह बजे एक ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. इसमें 5 लोग सवार थे. तभी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. तीसरे की तलाश जारी है.

    नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    कार और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े.

    राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना नोएडा सेक्टर-24 में सुमित्रा हॉस्पिटल के पास की है.

    पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार हो गया है. घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) और ई-रिक्शा के परखच्चे तक उड़ गए. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है. ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे. दो लोगों की उनमें मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हैं. मामले की जांच जारी है.

  • पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसाः हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बस के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    You are currently viewing पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसाः हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बस के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    Painful road accident in Punjab: Heavy collision between Haryana Roadways and Dera Beas bus, 2 killed

    पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसाः हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बस के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत

     

    चंडीगढ़ः मोहाली जिले के अन्तर्गत पड़ते गांव कुराली में रविवार देर रात उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब
    हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बसों में बैठीं करीब 25 से 30 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के अस्पतालों में दाख़िल करवा दिया  है और  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

    जानकारी के अनुसार, हादसा कुराली फ्लाईओवर पर गत रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कांगड़ा की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की सवारियों से भरी बस रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही डेरा ब्यास की संगत से भरी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान हरियाणा रोडवेज के चालक ने बस को बाई ओर घुमा दिया। इससे हरियाणा रोडवेज की बस रेलिंग तोड़ती हुई पुल के ऊपर हवा में लटक गई। इस हादसे में हरियाणा रोडवेज का बस चालक भी घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बसों के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।