Tag: 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

  • कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

    You are currently viewing कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

    Sad news came from Canada, a person who went to Canada 2 months ago died of heart attack

    कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

     

    रोपड़ः कनाडा से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जिसके तहत दो माह पहले पंजाब से कनाडा गए व्यक्ति की वहां हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह हाल निवासी कनाडा और मूल निवासी गांव हुसैनपुर रोपड़ के रूप में हुई है। व्यक्ति अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। बता दें कि पंजाब से रोजाना हजारों युवा अपने बेहतर भविष्य के लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं आए दिन विदेशों से अनहोनी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक रोपड़ के गांव हुसैनपुर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह करीब दो महीने पहले कनाडा गया था। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का बहुत बुरा हाल है। यहां यह भी बताना है कि कनाडा में लगातार पंजाबी युवकों की हार्ट अटैक से मौत हो रही है।