Tag: 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

  • नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    You are currently viewing नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    Nawanshahr police got a big success, arrested 3 drug smugglers including heroin worth 190 crores

    नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

     

    नवांशहर : पंजाब में फैली नशे की बीमारी को दूर करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत नवांशहर की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 38 किलो हैरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 190 करोड़ रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस रेड दौरान पुलिस के हाथ 38 किलो हेरोइन लगी है। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 190 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने 3 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में हेरोइन नशा तस्करों के पास कहां से आई और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि कहीं इन नशा तस्करों और हेरोइन के तार पाकिस्तान से तो नहीं जुड़े।