Tag: 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

  • ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

    BREAKING NEWS: The plane’s engine caught fire as soon as it took off, emergency landing, 185 people were on board the plane .. read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

     

    पटनाः पटना से इस वक्त की सबसे बड़ खबर सामने आ रही है, जहां एक विमान में सवार 185 लोगों की जान उस वक्त खबरे में पड़ गई, जब एक विमान के उड़ान भरते ही उसके इंजन में आग लग गई जिसके बाद विमान की एमरजेंसी लैडिंग करवाई गई। जिसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के इस विमान ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी कि इसके इंजन में आग लग गई।

    मिली जानकारी अनुसार स्पाइस जेट के विमान ने पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 बजेकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी, जिसके बाद कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। आश्चर्य की बात है कि इस विमान के पंखे में लगी आग को नीचे से लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एयरपोर्ट अथारिटी को दी, जिसके बाद विमान को वापस ला जा सका।

    वहीं इस घटना पर डीजीसीए ने कहा कि पटना से दिल्ली जाने वाले इस स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया था, जिसके बाद हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया और उसमें आग लग गई जिसके बाद विमान की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और विमान में सभी 185 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।