बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…
न्यूयार्क- अमेरिका के कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है और क्लब क्यू में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है।
कास्त्रो ने कहा कि पुलिस को शूटिंग के बारे में आधी रात से पहले शुरुआती फोन कॉल मिला था। अधिकारियों ने क्लब के अंदर एक व्यक्ति का पता लगाया जिसे संदिग्ध माना जा रहा था। उसने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह कहने से इनकार कर दिया कि शूटिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। बताते चलें कि अमेरिका बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।








