Tag: 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित…

  • लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित… 

    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित… 

    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित…

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. यह कांग्रेस की 11वीं लिस्ट है. पार्टी अभी तक कुल 230 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. सूची में बिहार की 3, ओडिशा की 8, आंध्र प्रदेश की 5 और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. यह कांग्रेस की 11वीं लिस्ट है. पार्टी अभी तक कुल 230 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई एस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा सीट से, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

    इसके अलावा पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को काकीनाडा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस की इस 11वीं सूची में बिहार की 3, ओडिशा की 8, आंध्र प्रदेश की 5 और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

     

    बिहार से कौन मैदान में ? कांग्रेस ने कटिहार से फिर से एक बार अनवर को मैदान में उतारा है. पिछले आम चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने उन्हें मात दे दी थी. वहीं, किशनगंज सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद भी पार्टी ने टिकट दिया है. बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं अन्य 26 सीटों पर उनकी सहयोगी पार्टी राजद और 5 सीटों पर वाम दल चुनाव लड़ेगी.