Tag: 15 लोगों की मौत

  • उत्तराखंड: चमोली में बड़ा हादसा. नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट मे फटा ट्रांसफार्मर, 15 लोगों की मौत

    उत्तराखंड: चमोली में बड़ा हादसा. नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट मे फटा ट्रांसफार्मर, 15 लोगों की मौत

     

    उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का कहर था और नदियां उफान पर थीं. अब जब बारिश कुछ हदतक थमी है, तब चमोली में यह बड़ा हादसा हुआ है.

     

    उत्तराखंड: चमोली में बड़ा हादसा, अलकनंदा के पास फटा ट्रांसफार्मर, 15 लोगों की मौत

    उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा

    उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफार्मर फट गया जिसकी वजह से करंट फैल गया और कई लोग झुलस गए. यहां अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से यहां करंट में झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया है.

    जानकारी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट चमोली बाजार के पास था. ट्रांसफार्मर फटने की वजह से साइट पर करंट फैल गया, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है. हादसे के वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, घायलों को अब देहरादून शिफ्ट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं, वह खुद भी चमोली जा सकते हैं.

    चमोली के एसपी परमेंद्र डोवाल के मुताबिक, अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफार्मर फट गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. इसमें कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • जानिए किस जगह नमाज के बाद मदरसे में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत, 27 घायल

    जानिए किस जगह नमाज के बाद मदरसे में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत, 27 घायल

     

    नई दिल्ली- अफगानिस्तान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए है। अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ है। तालिबान के अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • जानें किस जगह 24 घंटे में हुआ 7वां आतंकी हमला: सैन्य भर्ती कार्यालय के बाहर बम विस्फोट, 15 लोगों की मौत

     जानें किस जगह 24 घंटे में हुआ 7वां आतंकी हमला: सैन्य भर्ती कार्यालय के बाहर बम विस्फोट, 15 लोगों की मौत

     

    मोगादिश:  सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को सैन्य भर्ती कार्यालय के बाहर एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक घायल हो गये। सेना के सूत्रों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर सैन्य भर्ती कार्यालय में आए अन्य युवकों के साथ कतार में खड़ा हो गया और इसी दौरान उसने विस्फोट किया। मौके पर 15 लोगों के शव मिले हैं , जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    One killed in suicide bombing in Somalia capital - Breaking News, World  News from IEvren

    उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में सोमालिया में यह सातवां आतंकवादी हमला है। सोमाली गार्जियन समाचार वेबसाइट के अनुसार आतंकवादियों ने कहा कि आत्मघाती बम विस्फोट में 32 रंगरूट मारे गए, अन्य 40 घायल हो गए। रविवार को हुए इस हमले की अल-शबाब कट्टरपंथी इस्लामी समूह (रूस में प्रतिबंधित) ने जिम्मेदारी ली है। समूह ने दावा किया है कि आत्मघाती बम विस्फोट में 32 सैनिक मारे गये हैं और 40 अन्य घायल हुए हैं।