जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़ः पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अब जल्द ही भारी भरकम किराये से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। जिसके तहत 15 जून को जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट केलिए पंजाब रोडवेज की सीधी बस को रवाना किया जा रहा है। इस मौके आयोजित एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जून को पंजाब आएंगे और सरकारी वॉल्वो बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरूआत करेंगे।
कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी। उनका कहना था कि बसों का किराया भी प्राइवेट के आधे से भी कम होगा। वहीं इनमें सहूलियतें भी ज्यादा दी जाएंगी। सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट को झटका लगा है। अभी तक वहां इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थी। जो अपने हिसाब से किराया वसूलती थी। पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों के लिए कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाए।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक प्राइवेट कंपनी की बसों का संचालन होता रहा है जिसका भारी भरकम किराया यात्रियों को देना पड़ता थ।







