Tag: 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

  • जालंधर में टली बड़ी दुर्घटना, इंडियन आयल डिपो में धमाके के बाद लगी आग, 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    जालंधर में टली बड़ी दुर्घटना, इंडियन आयल डिपो में धमाके के बाद लगी आग, 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Major accident averted in Jalandhar, Indian Oil depot caught fire after blast, 12 vehicles got control after hard work

    जालंधर में टली बड़ी दुर्घटना, इंडियन आयल डिपो में धमाके के बाद लगी आग, 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

     

    जालंधर : रविवार देर रात जालंधर में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर स्थित सुच्ची पिंड के इंडियन आयल के डिपो में देर रात धमाके के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लिया है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी टल गई है। वहीं इंडियन आयल कर्मचारियों की तरफ से काफी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि दुर्घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुच्ची पिंड के आयल डिपो में आग बुझाने के सारे संसाधन होने के बावजूद बाहर से आई दमकल विभाग की 12 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों में से एक गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम न छापने की शर्त सिर्फ इतना ही कहा कि अंदर आग लग गई थी, जिस पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।