नई दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की झुलसने से मौत, 12 घायल
नई दिल्लीः शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के मुंडका स्टेशन के पास स्थित एक इमारत में भयानक आग लग गई जिसमें झुलसने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग पर काबू पा रही हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है।
मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया गया कि 12 लोग घायल हुए, जिनके नामों की एक सूची भी जारी की गई है। बाहरी जिलाडीसीपी समीर शर्मा ने हादसे को लेकर बताया अब तक 50 लोगों को बचाया गया है, 27 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं सुनील चौधरी उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि 27 लोगों के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं। पूरी इमारत सीसीटीवी कैमरे का गोदाम है।
जानकारी अनुसार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग ने पुष्टि की कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग में 27 शव बरामद हुए हैं। वहीं एक महिला की पहले ही मौत हो गई थी।
इस अगजनी में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अभी तक 27 शव बरामद हुए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, दिल्ली पुलिस ने आग लगने वाली इमारत के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है







