10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन
MBD NEWS: चंडीगढ़ ( मनोज शर्मा) भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज दिनांक 21 जून 2024 को समय प्रातः 5:30 से 6:45 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत चार जिलों के लगभग 500 से 600 साधक/ साधिकाओं द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल अनुसार विशाल सामूहिक योगाभ्यास किया।
भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने के लिए प्रयासरत है। योग संस्थान ने भारतीय संस्कृति की महान् मानवतावादी देन ” वसुधैव कुटुम्बकम् ” को अपने आदर्श के रूप में अपनाया है। एवं “लोका समस्ता: सुखिनों भवन्तु, सर्वे भवन्तु सुखिन:” तथा “जीओ और जीवन दो” के सिध्दांत को अपनी प्रेरणा का आधार माना है। भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को योग दिवस का आयोजन लगातार करता आ रहा है।
भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी भारतीय योग संस्थान के सान्निध्य में योगाभ्यास किया। भारतीय योग संस्थान पूर्वी जिला चंडीगढ़ के जिला प्रधान राजन कपूर द्वारा प्रोटोकॉल के अन्तर्गत आसनों का अभ्यास करवाया और प्रांतीय प्रधान गोपाल दास द्वारा प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास बहुत ही सुन्दर ढंग से करवाया गया। गोपाल सिंह परमार,प्रांतीय मंत्री,भारतीय योग संस्थान द्वारा उपस्थित सभी साधकों को नित्यप्रति योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रांतीय मंत्री द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों में ऐसी धारणा उत्पन्न हो चुकी है कि योग रोगियों के लिए है, जब तक रोग नहीं होगा योग नहीं करेंगे लेकिन असल में योग तो निरोग व्यक्तियों के लिए है। लोग इस धारणा से बाहर आकर अपने शरीर के लिए कम से कम एक घंटे का समय जरूर दें,रोग आने की प्रतीक्षा न करें,प्रतिदिन योग करें,तभी हम स्वस्थ रहकर सुखी और निरोग जीवन जी सकते हैं।
योग को जीवन का अटूट अंग बनाने का न्योता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दौरान अलग- अलग समागमों दौरान सैंकड़ो लोगों द्वारा उत्साह से की गई शिरकत

जालंधर : (सुमेश शर्मा ) 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित ज़िला स्तरीय योग दिवस ई.एस.आई. अस्पताल शहीद उधम सिंह नगर, जालंधर में मनाया गया जहाँ समागम में हिस्सा लेने वाले सैंकड़ो लोगों ने सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन के लिए ज़िला निवासियों को योग को अपनी ज़िंदगी का अटूट अंग बनाने का न्योता दिया गया। इस साल योग दिवस ‘स्वै और समाज’ के विषय अधीन मनाया गया।

ज़िला स्तरीय समागम दौरान ई.एस.आई.के डायरैक्टर डा. अमरजीत ने कहा कि सदियों से ही भारत में सेहतमंद और ख़ुशहाल ज़िंदगी के लिए योग अभ्यास की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय दौरान जहाँ तनावपूर्ण ज़िंदगी और जीवन निर्वाह में आए बदलाव कारण मानवीय ज़िंदगी के लिए बड़ा ख़तरा बना हुआ है, वही योग अभ्यास हमें बीमारियाँ से दूर रखने में महत्वपूर्ण योगदान डाल सकता है। उन्होंने लोगों को न्योता दिया कि वह रोज़ाना कम -से- कम एक घंटा योग अभ्यास करे, ताकि वह तंदरुस्त जीवन का लाभ उठा सकें।
इससे पहले ज़िला आयुर्वैदिक अधिकारी डा. वेनूं खन्ना ने ज़िला स्तरीय समागम में शिरकत करने के लिए पहुँचे गणमान्यों का स्वागत किया। आयुर्वैदिक विभाग से विशेषज्ञ डाक्टरों जिनमें डा. अनीता, डा. योगेश, डा. मनूं हल्लण शामिल थे ने यहां पहुँचने वालों को योग के अलग- अलग आसनों की प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डा. रूपाली कोहली, डा. दलवीर कौर, डा. रितिका बाली, डा. चेतन मेहता भी मौजूद थे।









