Tag: 10 लोगों की दर्दनाक मौत

  • भयानक हादसा; शादी समारोह से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, छाया मातम

     

     

     
     

     ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में शादी समारोह से लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीबीसी ने बताया कि हंटर वैली में ग्रेटा के पास रविवार रात करीब 11.30 बजे शादी समारोह से बारातियों को लेकर एक वाइनरी में लौटने के दौरान हादसा हुआ। एनएसडब्ल्यू पुलिस की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन के अनुसार बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है

    चैपमैन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, 25 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अब भी बस के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। बीबीसी ने शीर्ष पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी चोट लगी है।

    प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कैनबरा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हादसा दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि इतने लोगों की मौत से वह टूट गए हैं। जहां खुशियां होनी चाहिए थी, वहां शोक छा गया। यह दुखद है।

  • माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा; माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

     

     
     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हादसा हो गया। अमृतसर से कटरा जा रही बास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 4 की मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। मरने वालों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

    सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।