Tag: 10 दिन पहले खरीदा था स्कूटर

  • लुधियाना में इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मालिक झुलसा, 10 दिन पहले खरीदा था स्कूटर

    You are currently viewing लुधियाना में इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मालिक झुलसा, 10 दिन पहले खरीदा था स्कूटर

    Electric scooter caught fire in Ludhiana, owner scorched, had bought scooter 10 days ago

    लुधियाना में इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मालिक झुलसा, 10 दिन पहले खरीदा था स्कूटर

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते समराला चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में चार्जिंग पर लगाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों ने घर के साथ-साथ मालिक को भी चपेट में ले लिया। वहीं इलाके के लोगों की मदद के साथ आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायल की प हचान कृष्ण गोपाल निवासी शिवानी नगर के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते घायल कृष्ण के बेटे दीपक धीर ने बताया कि घर के बाहर उनकी करियाने की दुकान है। उसके पिता कृष्ण गोपाल उसे चलाते हैं। करीब 10 दिन पहले उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह उनके पिता कृष्ण गोपाल और मां रेनू देवी सोने के लिए पहली मंजिल पर चले गए। वहीं घर में चार्जिंग पर लगाए इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई।

    आग ने बाहर करियाना की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 10 से 12 फीट तक उठी लपटों से मकान जल गया। स्कूटर को निकाले समय मकान मालिक कृष्ण गोपाल भी इसमें बुरी तहर झुलस गया। बाद में इलाके के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।