1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल टला: नितिन गडकरी
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल टालकर 1 अक्टूबर, 2023 कर दिया है। वैश्विक सप्लाई चैन में दिक्कतों के कारण 6 एयरबैग के निर्देश को स्थगित किया गया है।
नितिन गडकरी ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री अभी सप्लाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसलिए यह फैसला किया गया है। गडकरी ने साथ ही कहा कि किसी भी तरह के मोटर वीकल में सफर कर रहे सवारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी तरह के मोटर वीकल में सफर कर रहे सवारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि वाहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन का फैसला किया गया है, ताकि वाहनों में सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की हाल में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद खासकर पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सेफ्टी पर बहस चल रही है। मिस्त्री मर्सिडीज कार में पिछली सीट में बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।








