होशियारपुर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन
गढ़दीवाला: जिला होशियारपुर के अंतर्गत आते गढ़दीवाला एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्चा कुत्ते से बचने के लिए बोरवेल में जा गिरा, लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी। जिसके बाद उसे बचाने के लिए लोगों ने प्रशासन की मदद से बच्चे के रेस्क्यू आप्रेशन शुरू कर दिया है। वहीं बच्चे की जान बचाने के लिए एन.डी.आर.एफ. की टीम को बुलाया गया है और सेना की मदद भी ली जा रही है।
जानकारी अनुसार घटना जिला होशियारपुर में पड़ते गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर में घटी। वहीं रेस्क्यू अधिकारियों ने कहा कि करीब 300 फीट गहरा बच्चा करीब 200 फीट नीचे जाकर फंस गया है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू आप्रेशन चल रहा है। बोरवेल को खुला छोड़ दिया गया था, तभी वहां से गुजर रहे बच्चे को आवारा कुत्तों ने दौड़ाया औरक खुद को बचाने के चक्कर में खुले बोरवेल में जा गिरा। प्रशासन ने रेस्क्यू आप्रेशन के लिए बुलाया गया है।
मामले की जानकारी देते स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बच्चा सुबह 9 बजे वोरबेल में गिरा था। जिसके बाद बच्चे को आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जे.सी.बी. के साथ खुदाई की जा रही है। बच्चे की जान बचाने के लिए दुआओं की जरूरत है। सरकार की ताकत की जरूरत पड़ेगी। सरकार तक इस घटना की आवाज पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान बड़े स्तर पर सहायता की जरूरत पड़ेगी।







