Tag: होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा

  • होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    Horrific accident in Hoshiarpur, horrific car-truck collision, 2 killed, 4 injured

    होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

     

    होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते बजवाड़ा में उस वक्त एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जब होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने घायलों से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए।

    हादसे की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक सवार से टकराई, फिर ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में सवार 5 व्यक्ति और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए, जिनमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में मारे गए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान ए.एस.आई. गुरदियाल सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी मुरादपुर नरियाल के रूप में हुई है तथा वह पी.आर.टी.सी. जहानखेलां का मुलाजिम था और वह छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था।

    वहीं हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने अपनी गाड़ी में घायल हर्षित को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक अमृतसर का है और खाली है। पुलिस ने ट्रक, कार व बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर एस.एच.ओ. सदर सुरजीत पड्डा ने बताया कि घायलों में अर्जुन पुत्र रमन कुमार व रितेश कुमार पुत्र दविन्द्र नागर निवासी बहादुरपुर, दविन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी माहिलपुर, हरतेश खैहरा पुत्र राजविन्द्र सिंह निवासी शालीमार नगर शामिल हैं